देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार शाम तक शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 138 मामले सामने आए। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1008 पहुंच गई है। मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां संक्रमितों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार किया। सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटों में संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक संक्रमण से 64 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अगर पूरे महाराष्ट्र की बात की जाए तो राज्य में संक्रमितों की संख्या 1574 तक पहुंच गई है और 110 लोगों की मौत हो चुकी है।