44 साल बाद बंद हुई है डिब्बों वालों की सर्विस

44 साल बाद बंद हुई है डिब्बों वालों की सर्विस
लॉकडाउन की वजह से 44 साल बाद मुंबई में डिब्बे वाले की सर्विस बंद है। इससे पहले 1974 में मजदूर नेता जार्ज फर्नांडिस ने रेल रोको आंदोलन किया था, उस दौरान यह सर्विस बंद हुई थी। संकट की इस घड़ी में डिब्बे वाले ही एक-दूसरे का सहारा बन हुए हैं। मुंबई में डिब्बे वाला एसोसिएशन की तरफ से डिब्बे वालों की 5-5 लोगों की टीम तैयार की है। यह टीम एक संस्था की मदद से हर डिब्बेवालों को घर में 1500-1500 रुपए का अनाज पहुंचा रही है।